महसी: वंश पुरवा स्थिति राजा भैया मेमोरियल महिला महाविद्यालय में वितरित किया गया स्मार्टफोन, छात्राओं में दिखी खुशी।
विकास खंड महसी क्षेत्र अंतर्गत राजा भैया मेमोरियल महिला महाविद्यालय बंश पुरवा मे बृहस्पतिवार को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे 21छात्राओं को स्मार्टफोन नायब तहसीलदार महसी संग्राम सिंह, प्रबंधक गजेंद्रपाल सिंह टीका भैया, कौशलेंद्र सिंह, प्राचार्य डॉ लक्ष्मण सिंह, के द्वारा वितरण किया गया। स्मार्टफोन पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।