महसी: धनावा इलाके में काटे जा रहे हरे आम के पेड़, स्थानीय लोगों ने की शिकायत पर, विभाग ने जांच के बाद कार्यवाही की कही बात।
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत धनावा इलाके में शुक्रवार को हरे आम के प्रतिबंधित पेड़ काटे जा रहे थे। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने वन विभाग से की। ग्रामीण की सूचना पर विभाग ने जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही। गौरतलब हो कि लगातार थाना क्षेत्र में हरे प्रतिबंधित पेड़ों की कटान धड़ल्ले से की जा रही है।