राशमि: राशमी में खेखरा पर्व पर बैलों की पूजा कर भड़काया गया
राशमी। क्षेत्र में मंगलवार को दीपावली के तीसरे दिन खेखरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांवों और कस्बे में पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। दोपहर से शाम तक किसान वर्ग अपने-अपने बैलों एवं ट्रैक्टरों को सजाने-संवारने में जुटा रहा। घर-घर में पर्व की तैयारियां चलती रहीं। महिलाओं ने घरों में गुड़-लापसी सहित अन्य पकवान बनाए, तो पुरुषों ने बैलों को नहलान