महरौनी: महरौनी कस्बे के द गोल्डन सनराइज स्कूल के पास देहाती कॉलोनी में पानी भरने से सड़क तालाब में तब्दील
महरौनी कस्बे के द गोल्डन सनराइज स्कूल के पास रिहायशी काॅलोनी में बीते लगभग पांच दिनों से जामनी नहर का पानी भरने से गलियां तालाब में तब्दील हो गई है। गलियों में पानी भरने के कारण स्कूली बच्चों एवं मोहल्ले में रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने उक्त मामले में संबंधितो से मामले की जांच कर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है।