महरौनी: ग्राम छपरट निवासी पशुपालक ने गांव के नामजद व्यक्ति पर 1 वर्ष के भैंस के बछड़े पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाया
ग्राम छपरट निवासी पशुपालक ने रविवार शाम करीबन 6:30 बजे जानकारी देते हुए बताएं कि उनकी भैंस का 1 वर्षीय बछड़ा अचानक घर से बाहर निकल कर एक खेत में पहुंच गया। जहां खेत के मालिक ने उनके बछड़े पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने उक्त मामले में संबंधित जिम्मेदारों को शिकायती पत्र देते हुए जांच कर कार्यवाही की मांग की है।