कौंच: कोंच गल्ला मंडी परिसर में भाकियू की मासिक पंचायत, किसानों की समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Konch, Jalaun | Sep 10, 2026 कोंच गल्ला मंडी परिसर में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे भाकियू की मासिक पंचायत हुई। किसानों की समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने अतिवृष्टि से सोयाबीन की फसल को हुए करीब 100 प्रतिशत नुकसान का मुआवजा व फसल बीमा क्लेम दिलाने की मांग की। साथ ही रात में बिजली कटौती बंद करने, जर्जर विद्युत लाइन की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है।