पोलायकलां: अनंत चतुर्दशी पर पोलायकलां में इंदौर की तर्ज पर भव्य झांकियां, देर रात तक गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे
पोलायकलां। अनंत चतुर्दशी पर पोलायकलां में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात 12 बजे तक हुआ। ढोल-नगाड़ों, डीजे और जयकारों के बीच श्रद्धालु प्रतिमाएं लेकर विसर्जन स्थल पहुंचे। नगर में वर्षों से चली आ रही झांकियों की परंपरा के तहत इस बार भी इंदौर की तर्ज पर आकर्षक झांकियां सजाई गईं। धार्मिक-सामाजिक संदेशों से सजी झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। नगर परिषद अध्