तराना: तराना कॉलेज की समस्याओं पर NSUI कल देगा ज्ञापन
Tarana, Ujjain | Sep 2, 2026 बुधवार रात 10 बजे प्राप्त समाचार के अनुसार, तराना के शासकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर कल NSUI और कांग्रेस के नेता ज्ञापन सौंपेंगे। यह ज्ञापन कुलपति के नाम प्रिंसिपल को दिया जाएगा। कार्यक्रम गुरुवार 3 सितंबर को सुबह 11 बजे एम.पी.बी.के. के सामने तराना में आयोजित होगा। NSUI ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।