![गोरखपुर को पहली इलेक्ट्रिक AC डबल डेकर बस मिल गई है। बस को फिलहाल राप्तीनगर डिपो में रखा गया है और गोरखपुर से कसया मार्ग पर इसका ट्रायल रन भी पूरा हो चुका है। अब परिवहन निगम इसके नियमित संचालन की तैयारी कर रहा है। यह बस गोरखपुर से सीधे अंतरराष्ट्रीय बौद्ध तीर्थस्थल कुशीनगर के बीच चलाई जाएगी। डबल डेकर बस में 60 से ज्यादा यात्रियों के सफर की व्यवस्था है। AC होने से गर्मी में यात्रा आरामदायक रहेगी, जबकि इलेक्ट्रिक बस होने से प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।
[Gorakhpur]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #GorakhpurLive](/_next/image?url=https%3A%2F%2Fmedia-public.pix.in%2Fpublic%2Fimages%2Fv1%2Fvariants%2Fjpg%2Fm%2F2026%2F09_sep%2F02_wed%2Fimg_1788366330533_258.jpg&w=3840&q=75)
Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 2, 2026
![गोरखपुर के रसूलपुर निवासी विनायक शर्मा के पास अपना कारोबार शुरू करने का विचार था, लेकिन बजट की कमी के कारण वह शुरुआत नहीं कर पा रहे थे। जनसेवा केंद्र के जरिए उन्हें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया और लोन मिलने के बाद रसूलपुर में अपनी हेयर फैशन की दुकान शुरू की। दुकान पर बाल और दाढ़ी बनाने के साथ मसाज, हेड मसाज और फेशियल जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। विनायक के मुताबिक अब उनके साथ 3 लोग काम कर रहे हैं और उन्हें खुद भी रोजगार मिला है।
[CM YUVA, Gorakhpur, Yogi Adityanath]
#CMYUVA #Gorakhpur #YogiAdityanath](/_next/image?url=https%3A%2F%2Fmedia-public.pix.in%2Fpublic%2Fimages%2Fv1%2Fvariants%2Fjpg%2Fm%2F2026%2F09_sep%2F02_wed%2Fimg_1788366322292_289.jpg&w=3840&q=75)
Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 2, 2026
![उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में साढ़े 3 लाख से ज्यादा आउटसोर्स कार्मिक काम कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनके सामने नौकरी की सुरक्षा, मानदेय की गारंटी, स्वास्थ्य सुविधा और दुर्घटना की स्थिति में मदद जैसी कई चुनौतियां रही हैं। सीएम योगी ने बताया कि इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया गया है।
[Gorakhpur, CM Yogi Adityanat, BJP]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #CMYogi #YogiAdityanat #BJP](/_next/image?url=https%3A%2F%2Fmedia-public.pix.in%2Fpublic%2Fimages%2Fv1%2Fvariants%2Fjpg%2Fm%2F2026%2F09_sep%2F02_wed%2Fimg_1788366334050_344.jpg&w=3840&q=75)
Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 2, 2026
![गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र के खोखर टोला में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सपा नेता जफर अमीन डक्कू को हिरासत में लिया है। आरोप है कि विवाद के दौरान महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता हुई। तहरीर के आधार पर राजघाट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई हैं और सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी की भी तलाश की जा रही है।
[Gorakhpur]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews](/_next/image?url=https%3A%2F%2Fmedia-public.pix.in%2Fpublic%2Fimages%2Fv1%2Fvariants%2Fjpg%2Fm%2F2026%2F09_sep%2F02_wed%2Fimg_1788366327250_386.jpg&w=3840&q=75)
Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 2, 2026

Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 2, 2026

Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 2, 2026
![नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में गोरखपुर खबर से बातचीत में पूर्व विधायक और सपा नेता मुन्ना सिंह ने अपने पुराने कार्यकाल, मौजूदा विधायक के काम, क्षेत्र की सड़क, बिजली, जंगल और किसानों से जुड़ी समस्याओं पर अपनी बात रखी। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में अपनी हार की वजह, अमनमणि त्रिपाठी के चुनाव न लड़ने, सपा से टिकट की चर्चा और निषाद पार्टी की भूमिका पर भी खुलकर जवाब दिया।
[Nautanwa, Munna Singh, Aman Mani Tripathi, Rishi Tripathi, Nishad Party, Sanjay Nishad]
#Nautanwa #MunnaSingh #AmanManiTripathi #RishiTripathi #NishadParty #SanjayNishad](/_next/image?url=https%3A%2F%2Fmedia-public.pix.in%2Fpublic%2Fimages%2Fv1%2Fvariants%2Fjpg%2Fm%2F2026%2F09_sep%2F02_wed%2Fimg_1788341306703_558.jpg&w=3840&q=75)
Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 2, 2026
![गोरखपुर को ‘स्पेन’ बताए जाने के बयान पर आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि सरकार को नाम बदलने की आदत है, लेकिन इससे जमीन पर हालात नहीं बदलते। चंद्रशेखर ने गोरखपुर में जलभराव, गंदगी और सफाई की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि इन वजहों से आज भी लोगों का जीवन प्रभावित होता है।
[Gorakhpur, Chandra Shekhar Azad]
#Gorakhpur #ChandraShekharAzad #bhimarmy](/_next/image?url=https%3A%2F%2Fmedia-public.pix.in%2Fpublic%2Fimages%2Fv1%2Fvariants%2Fjpg%2Fm%2F2026%2F09_sep%2F02_wed%2Fimg_1788341301506_75.jpg&w=3840&q=75)
Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 2, 2026

Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 2, 2026