ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में चौरी चौरा क्षेत्र के ग्राम देवकहिया में स्थित'एशियाई फर्टिलाइजर'फैक्ट्री से हो रहे जहरीले गैस रिसाव के खिलाफ ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया,इस दौरान काली शंकर यदुवंशी ने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और ग्राम पंचायत प्रधान मैनेजर शर्मा के साथ मिलकर फैक्ट्री प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी की। उन्होंने ग्राम प्रधान को सुझाव दिया कि वे तत्काल ग्राम पंचायत के संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करते हुए इस जहरीली फैक्ट्री को दी गई अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) को निरस्त करें इस पर ग्राम प्रधान मैनेजर शर्मा ने सहमति जताते हुए कल ही ग्राम पंचायत की आपात बैठक बुलाकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए काली शंकर यदुवंशी ने तत्काल उपजिलाधिकारी (SDM) चौरी चौरा और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से वार्ता कर फैक्ट्री को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग की। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली इस फैक्ट्री पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई,तो पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर एक बड़ा जन-आंदोलन खड़ा करने के लिए बाध्य होगी
#chorichoraGorakhpur
#OBCpartyadhyakshKaliShankaryaduvanshi
#SNewsliveGorakhpur