गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज......…...
तिवारीपुर थाना क्षेत्र के डोमिनगढ़ इलाके में 26 वर्षीय सीता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।मृतका के भाई महेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि उनकी बहन को लगातार दहेज के लिए परेशान किया जाता था और हर समय रुपयों की मांग की जाती थी। उन्होंने कहा कि सीता ने आत्महत्या नहीं की है,बल्कि उसके पति और ससुराल के अन्य लोगों ने मिलकर उसकी हत्या की है,वहीं मृतका के चाचा कन्हैया ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर आए दिन घर में विवाद होता रहता था। उनके अनुसार,बीते दिन दोपहर में भी विवाद हुआ था,जिसके बाद सूचना पर यूपी-112 की पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामला शांत कराया था। चाचा ने आरोप लगाया कि इसके बाद रात में उनकी भतीजी की हत्या कर दी गई। फिलहाल परिजनों के आरोपों और घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच व आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा है
#domaingarhKshetra
#Thanatiwaripur
#Gorakhpurpolice
#SNewsliveGorakhpur