जैन मंदिर चोरी में नया CCTV फुटेज, बिना मास्क दिखा संदिग्ध चोर
मुरैना के बड़े जैन मंदिर में चांदी का मुकुट चोरी मामले में 13 दिन बाद पुलिस को अहम सुराग मिला है। मंदिर से मिले नए CCTV फुटेज में संदिग्ध चोर बिना मास्क के नजर आ रहा है। पुलिस ने करीब एक दर्जन संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी है और अब फुटेज में दिख रहे चेहरे के आधार पर आरोपी की पहचान का प्रयास तेज कर दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया ने आरोपी की विश्वसनीय जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम देने की बात कही है।
#morena #मुरैना #चोर #जैन #मंदिर