देहरादून में नकली पनीर माफिया के खिलाफ व्यापारियों का हल्लाबोल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
देहरादून में नकली पनीर का काला कारोबार, एक्शन में आए व्यापारी - जल्द होगी बड़ी कार्रवाई
बाजार में बिक रहा है नकली पनीर! व्यापारियों ने खोला मोर्चा, अधिकारी बोले - माफियाओं की खैर नहीं
आज आक्रोशित व्यापारी एकजुट होकर #जिला #खाद्य #सुरक्षा #विभाग के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को नकली पनीर बनाने वालों के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपी और सख्त कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि नकली पनीर के कारण उनके व्यापार के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ हो रहा है।
वहीं इस पूरे मामले पर मीडिया से बात करते हुए जनपद देहरादून के #जिला #खाद्य #सुरक्षा #अधिकारी / अभिहित अधिकारी श्री मनीष सिंह सयान और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह ने कहा कि व्यापारियों की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द देहरादून सहित अन्य क्षेत्रों में नकली पनीर माफियाओं के खिलाफ बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल खाद्य विभाग के इस आश्वासन के बाद व्यापारियों को न्याय की उम्मीद है। अब देखना होगा कि विभाग कब तक इन माफियाओं पर शिकंजा कसता है।
#DEHRADUN #UTTRAKHAND #UttarakhandPolice #SSP #DEHRADUN #DGP #UTTRAKHAND #CM #UTTRAKHAND #DM #DEHRADUN #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS #UP #Police