मिर्ज़ापुर: बीपी सिंह सामाजिक न्याय मंच ने पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह को भारत रत्न देने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
मंगलवार की दोपहर लगभग 12:00 कार्यक्रम के संयोजक संजय सिंह गहरवार ने बताया कि स्वर्गीय विश्वनाथ प्रताप सिंह एक प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिक थे उन्होंने भारत देश के प्रधानमंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल में कई क्रांतिकारी ऐतिहासिक और जनहित के फैसले लिए जिसका देश के बहुसंख्या आबादी पर प्रभावी और सकारात्मक प्रभाव पड़ा हमारी मांग है ऐसे महापुरुष को भारत रत्न दिया जाए