मिर्ज़ापुर: धर्म परिवर्तन कराने के अभियोग से संबंधित एक अभियुक्त को विंध्याचल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
बताते चले कि थाना विंध्याचल पर वादी विनय प्रताप सिंह निवासी बथडा थाना जिगना द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई उसी क्रम में सोमवार की शाम लगभग 5:00 बजे उप निरीक्षक आनंद शंकर सिंह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर विंध्याचल क्षेत्र से अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार निवासी डेगहा को गिरफ्तार कर जेल भेजा