मिर्ज़ापुर: मुकेरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बलिदान दिवस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सोमवार की सुबह 9:00 बजे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बलिदान दिवस मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको नमन किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी रहे। इस मौके पर सभासद अलंकार जायसवाल, नितिन विश्वकर्मा, अमित श्रीनेत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।