मिर्ज़ापुर: जनपद की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित पत्र डीएम को सौंपा
जनपद की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार की दोपहर 12:00 बजे प्रदर्शन कर डीएम को पत्रक सौंपा। जिसमें नगर की बज बजाती नालियों की सफाई, खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत, विद्यालयों की मनमानी पर रोक लगाने समेत अन्य मांगे शामिल थी।