मिर्ज़ापुर: पुत्र की हत्या का आरोप लगाकर दंपति ने विपक्षियों पर कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
संत नगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव निवासी डंगरी देवी पत्नी रामपति ने सोमवार की दोपहर एक बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर विपक्षियों पर कारवाई करने की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि विपक्षियों बेटे की हत्या कराने की धमकी पूर्व में दिया था। बहला फुसलाकर बारात में लिवा जाने की बात कहकर हत्या कर दिए। शव पेड़ पर लटका दिए। एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।