पुपरी: भिट्ठा थाना क्षेत्र, श्रीखण्डी भिट्ठा पूर्वी में चखनी बाजार के निकट बाइक की ठोकर से एक किशोर की मौत, एक अन्य जख्मी
भिट्ठा थाना क्षेत्र के श्रीखण्डी भिट्ठा पूर्वी में चखनी बाजार के निकट गुरुवार को एक बजे दिन मेवबाइक की ठोकर से सिद्धांत ठाकुर एवं बिट्टू कुमार जख्मी हो गया। जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरसंड लाया गया। जहां चिकित्सक ने सिद्धांत कुमार को मृत घोषित कर दिया है। जबकि जख्मी बिट्टू कुमार को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।