गाज़ियाबाद: कवि नगर थाना क्षेत्र में युवती की लाठी से पिटाई करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जिले में रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। जिसमें एक युवक खुलेआम लाठी से युवती की पिटाई करते हुए नजर आ रहा है। दरअसल, देखा जा सकता है कि लोगों के बीच इस तरीके की पिटाई काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।