जमुई: सिमुलतला पुलिस ने मारपीट व शराब अधिनियम मामले में चार को किया गिरफ्तार,मेडिकल जांच के लिए लाया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Aug 12, 2024 सिमुलतला थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगह से मारपीट व शराब अधिनियम मामले में फरार चल रहे चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार की दोपहर सदर अस्पताल लाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोज तूरी, जितेंद्र कुमार, बालेश्वर यादव तथा मुनका यादव के रूप में की गई है।