जमुई: महिसौड़ी में शॉर्ट सर्किट से बिजली तार में आग लगने का वीडियो हो रहा वायरल,15 घंटे तक बाधित रही बिजली
Jamui, Jamui | Aug 11, 2024 महिसौड़ी में शॉर्ट सर्किट से बिजली तार और ट्रांसफार्मर में आग लगने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो शनिवार की देर रात 1 बजे की बताई जा रही है, जो रविवार की रात सामने आई है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बिजली तार में आग लगी है और ट्रांसफार्मर से भी आग निकल रहा है। 15 घंटे तक बिजली आपूर्ती बाधित रही।