जमुई: जिले के सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी प्रत्येक दिन एक घंटा लगाएंगे जनता दरबार, लोगों की सुनेंगे फरियाद:- DM
Jamui, Jamui | Aug 11, 2024 अब ग्रामीणों को समस्या के समाधान व शिकायत के लिए परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा। इसके लिए विभिन्न विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी प्रत्येक दिन एक घंटा तक अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाएंगे और लोगों की फरियाद सुनेंगे। साथ ही समस्या का समाधान भी करेंगे। इसकी जानकारी जिलाधिकारी राकेश कुमार ने दी है।