जमुई: बुकार गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, 8 लोग हुए घायल
Jamui, Jamui | Aug 12, 2024 टाउन थाना क्षेत्र बुकार गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें एक पक्ष से पांच तो दूसरे पक्ष से तीन कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जबकि घटना की जानकारी के बाद टाउन थाने के पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल की पहचान इंद्रदेव रावत,धनराज रावत,बिंदु देवी सहित अन्य शामिल हैं।