जमुई: खड़गौर के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा के पलटने से चालक हुआ घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 12, 2024 जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर खड़गौर गांव के पास तेज रफ्तार ई- रिक्शा असंतुलित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में ई- रिक्शा चालक बुरी तरह घायल हो गया। घायल ई- रिक्शा चालक को स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान पद्मावत गांव निवासी मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई है।