🚨 मां का हत्यारा कलयुगी पुत्र गिरफ्तार
हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के चंदपुरवा बुजुर्ग गांव में वृद्ध मां की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र आनंदी यादव उर्फ जुल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद किया है।
आरोप है कि जमीन बेचने से मना करने पर बेटे ने अपनी मां के सिर पर सब्बल से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी करीब चार घंटे तक शव के पास बैठा रहा। मृतका की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।
#Hamirpur #Sumerpur #HamirpurNews #CrimeNews #MurderCase MotherMurder Arrested UPPolice UttarPradesh ViralNews BreakingNews CrimeNewsUP HindiNews LatestNews PrimeNews
Hamirpur, Hamirpur | Sep 13, 2026