विष्णुगढ़: चेडरा समेत सभी पंचायतों मे सर्वर डाउन रहने से निराश लौटे मंईयां सम्मान योजना के अधिकांश लाभुक, मात्र 12 आवेदन हुए ऑनलाइन
राज्य सरकार की महत्वांकाक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना का शनिवार को शुभारंभ के दिन हीं महिलाओं को निराशा हाथ लगी। आवेदन प्रपत्र भरकर ऑनलाइन कराने चेडरा पंचायत भवन पहुंची अधिकांश महिलाओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में यही स्थिति रही। चेडरा पंचायत भवन केन्द्र के वीएलई सुजीत श्रीवास्तव ने बताया कि दिन में मात्र एक आवेदन ऑनलाइन हो पाया।