विष्णुगढ़: सऊदी अरब में नौ माह से बंधक की जिंदगी गुजार रहा है विष्णुगढ़ के सिरैय निवासी प्रवासी श्रमिक, परिजन हैं चिंतित एवं परेशान
सउदी अरब में विष्णुगढ़ के एक प्रवासी श्रमिक के नौ माह से बंधक होने का मामला रविवार को सामने आया है। प्रवासी श्रमिक भीम ठाकुर (35) पिता स्व. छत्रु ठाकुर प्रखंड के सिरैय गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि बीते नौ माह पूर्व वह कमाने के लिए सऊदी अरब गए थे। सऊदी अरब में किसी मालिक के यहां वह काम करने लगा। कुछ दिन बाद मालिक उसे कई तरह से प्रताड़ित करने लगा।