विष्णुगढ़: जेबीकेएसएस के प्रयास से विष्णुगढ़ के लमकीटांड गांव में ट्रांसफार्मर का किया गया उद्घाटन
जेबीकेएसएस के प्रयास से नागी पंचायत के लमकीटांड़ गांव में रविवार को 25 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। जेबीकेएसएस के जिलाध्यक्ष सह विष्णुगढ़ उपप्रमुख सरयू साव, केंद्रीय संगठन मंत्री महेन्द्र प्रसाद महतो उर्फ माही पटेल, पूर्व जिप सदस्य जयप्रकाश सिंह पटेल आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया।