विष्णुगढ़: गाल्होबार में युवक की हत्या मामले में छह लोग बनाए गए प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त, पुलिस घटना की छानबीन में जुटी
विष्णुगढ़ के गाल्होबार मे सफरूद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू की हत्या मामले में रविवार को विष्णुगढ़ थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। मृतका की पत्नी मुनीजा खातून के आवेदन के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले में गांव के हीं छह लोगों को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है। घटनास्थल से बरामद देशी कट्टा को लेकर भी अभियुक्तों को आर्म्स एक्ट के तहत आरोपित किया गया है।