प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
............................
जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग विभाग के तत्वाधान में नालन्दा जिलांतर्गत सभी प्रखंड स्तर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि National Action Plan for Drug Demand Reduction योजना अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के तहत दिनांक 17-06-2026 से 26.06.2026 तक जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम के तहत आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित किया जाना है ।
उक्त के आलोक में दिनांक 17-06-2026 से जिला स्तर पर जिला मुख्यालय के कार्यालयों एवं प्रखण्ड स्तर पर नशा मुक्ति से संबंधित शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
जीविका दीदीयों द्वारा भी नशामुक्ति कार्यक्रम में अपनी सहभागगिता सुनिश्चित करते हुए प्रतिज्ञा ली गई।
नालन्दा जिले भर में नशामुक्त कराने का दृढ निश्चय कराने की प्रतिज्ञा ली गई । जागरूकता करने हेतु जिले के मुख्य स्थानों पर होर्डिंग बैनर लगाया गया है, दिनांक 26.06.2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों यथा नुक्कड् नाटक, रैली, विधालयों में प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के व्यक्तियों के बीच जागरूकता की जायेगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
3 views | Nalanda, Bihar | Jun 18, 2026