प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा
_____________
आज दिनांक 18 जून 2026 को माननीय सांसद नालंदा, श्री कौशलेंद्र कुमार ने सहयोग -सह -जनकल्याण शिविर में एकंगरसराय एवं इस्लामपुर प्रखंड में शिरकत किए।
माननीय सांसद द्वारा विभिन्न प्रमाण पत्रों का वितरण लाभुकों के बीच में किए गए ।
सांसद श्री कुमार ने बताया कि पंचायत स्तर के बाद प्रखंड मुख्यालय में आम लोगों की समस्या सुनी जा रही है एवं उसका समाधान किया जा रहा है यह सरकार की सकारात्मक कार्यों का परिणाम है।
सांसद श्री कुमार ने बताया कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंच रही है एवं उनके समस्याओं का समाधान पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर किया जा रहा है।
सांसद श्री कुमार ने शिविर में आए आम लोगों से वार्ता की एवं इसके बारे में पूछने पर लोगों ने सरकार के पक्ष में उत्तर दिए एवं बताया गया कि इस तरह के कार्य करने से हमारी समस्या प्रखंड मुख्यालय तक समाप्त हो जाती है।
सांसद श्री कुमार ने बताया कि आम लोगों की समस्या का समाधान करना हर जनप्रतिनिधि का कर्तव्य होता है जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ हमें सांसद बनाया है हम जनता के बीच में रहकर उनकी खिदमत करते रहे।
सांसद श्री कुमार ने बताया कि जिस आधुनिक बिहार को हमारे नेता नीतीश कुमार ने संवारा आज उसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उनके कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। सांसद श्री कुमार ने बताया कि इस तरह के शिविर में लोगों के विभिन्न शिकायतों का समाधान हो जाता है इसके लिए आम लोग संतुष्ट नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद ने एकंगरसराय प्रखंड के तीन लोगों के सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के उपरांत सहायता राशि उनके परिवारों को चेक प्रदान किये।
सांसद श्री कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में इसी तरह का कार्यक्रम चलता रहे तो आम जनता को समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
2 views | Nalanda, Bihar | Jun 18, 2026