प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
...................
आज दिनांक- 18 जून 2026 को श्री रंजन कुमार चौधरी , प्रभारी उप विकास आयुक्त - सह - अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, नालन्दा की अध्यक्षता में जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद् की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में परिषद् के सदस्यों द्वारा उपभोक्ताओं के मध्य उनके अधिकारों के संबंध में जागरूकता फैलाने, उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण करने इत्यादि विषयों पर चर्चा की गयी।
उपभोक्ताओं के मध्य जागरूकता फैलाने के संबंध में सदस्यों द्वारा सुझाव दिया गया कि सरकारी पंचायत भवन में सुगोचर स्थान पर एक बड़ा पोस्टर लगाया जाय जिसमें उपभोक्ताओं के अधिकार एवं उसके संरक्षण से संबंधित विवरणी स्पष्ट रूप से स्थानीय भाषा में उल्लिखित हो जिससे पंचायत भवन में आने वाले उपभोक्ता अपने अधिकारों को जान सकें। साथ ही माह में कम से कम एक बार पंचायत भवन में स्थानीय जन प्रतिनिधियों यथा मुखीया, वार्ड सदस्य की उपस्थिति में उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित एक सेमिनार के आयोजन करने का सुझाव दिया गया। इसके अतिरिक्त उच्च विद्यालयों एवं कॉलेजों में भी उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित सेमिनार का आयोजन करने का निदेश दिया गया।
विभागीय निदेशानुसार प्रत्येक माह के पहली एवं तीसरी मंगलवार को पंचायत में सहयोग शिविर का संचालन किया जा रहा है। उक्त शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं। ऐसी स्थिति में संचालित सहयोग शिविर में उपभोक्ताओं के संरक्षण से संबंधित एक पोस्टर सुगोचर स्थान पर लगाने का निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। साथ ही जिला पंचायती राज पदाधिकारी को सरकारी पंचायत भवन में सुगोचर स्थान पर पोस्टर लगाने तथा माह में कम से कम एक बार स्थानीय जन प्रतिनियों की उपस्थिति में उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित सेमिनार आयोजित करने का निदेश दिया गया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी को उच्च विद्यालयों एवं कॉलेजों में भी माह में कम से कम एक बार उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित सेमिनार आयोजित करने का निदेश दिया गया।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहित परिषद के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar
2 views | Nalanda, Bihar | Jun 18, 2026