घाटमपुर: घाटमपुर में 6 वर्ष की बच्ची ने नाना को बताया, मां को पापा और दादी ने मारकर टांगा, मुकदमा दर्ज
पतारा के चतुरीपुर गांव में 23 नवंबर को विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिलने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति और सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 7:00 बजे बताया मृतका के पिता को मृतका की 6 वर्षीय बेटी ने बताया कि उसकी मां को पिता और दादी ने मारकर टांगा था।