हसपुरा: सेवा संकल्प के साथ विकसित भारत बनाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, भाजपा नेता सह पूर्व विधायक भी हुए शामिल
हसपुरा ब्लॉक परिसर स्थित स्व.डी के शर्मा स्मृति भवन में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता उतरी मंडल अध्यक्ष चन्द्रकांत मुन्ना ने की। सभी कार्यकर्ताओं पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मालार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया। पूर्व विधायक डा. रणविजय कुमार सहित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को विस्तार से चर्चा किया।