भदोही में लालानगर टोल प्लाजा के पास गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कथित अवैध कब्जा हटाने पहुंची तहसील प्रशासन की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई शुरू होते ही कुछ लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की ओर पथराव कर दिया। इसके बाद सड़क पर चक्का जाम कर नारेबाजी शुरू हो गई। अचानक बिगड़े माहौल से मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
मामला तहसील औराई के अंतर्गत गाटा संख्या 730 की 0.1870 हेक्टेयर भूमि से जुड़ा है। प्रशासन के अनुसार, उक्त भूमि पर कथित कब्जे को लेकर पहले ही संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में गुरुवार को तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान के नेतृत्व में कानूनगो राम आसरे विश्वकर्मा और लेखपाल प्रवीण श्रीवास्तव पुलिस बल तथा जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे।
टीम ने जैसे ही कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की, वहां मौजूद लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही द�
Korba, Korba | Aug 29, 2026