मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवा से जुड़ी बड़ी घोषणा की है।
खान सर ने बताया कि पिछले रक्षाबंधन पर उन्होंने कैंसर अस्पताल खोलने का संकल्प लिया था। उनके मुताबिक, अस्पताल अब बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में आई परेशानियों के कारण इसका उद्घाटन नहीं हो पाया।
उन्होंने कहा कि न्यायालय का भी पूरा साथ मिला है और अब करीब 2 से ढाई महीने के भीतर कैंसर अस्पताल शुरू कर दिया जाएगा।
खान सर ने इस रक्षाबंधन पर एक और बड़ा संकल्प लेते हुए अनाथ आश्रम की स्थापना करने की घोषणा की।
उनका कहना है कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है।
#KhanSir #RakshaBandhan #CancerHospital
Korba, Korba | Aug 29, 2026