मध्य प्रदेश के अशोकनगर से गिरफ्तार फर्जी आईएएस अधिकारी तृप्ति राजपूत को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। वह बेहद शातिर थी। उसकी चाल में अच्छे-अच्छे लोग फंस जाते थे। भोपाल में भी तृप्ति राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। उसने एमपीटी के होटल लीज पर दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपए से अधिक की ठगी की थी।
चंदेरी पुलिस ने दोनों आरोपी भाई-बहन को लेकर भोपाल पहुंची, जहां पुलिस को आरोपियों के घर से घटना से संबंधित साक्ष्य, दस्तावेज और फर्जी नाम से कई शील्ड और मोमेंटो भी मिले हैं। इन्हीं चीजों को दिखाकर वह लोगों की आंखों में धूल झोंकती थी। फिर उन्हें ठगी का शिकार बनाती थी।
#TriptiRajput #MadhyaPradesh
Korba, Korba | Aug 29, 2026