लोनी से चर्चित बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के घर हाल में ही पोती पैदा हुई है। इस मौके पर उनके परिवार में एक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान विधायक ने अपने बेटे और पोती का माला पहनाकर स्वागत किया। अब इस पूरे मामले पर यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने सवाल उठाए हैं।
डॉ. मीनाक्षी भराला ने पत्रकारवार्ता में कहा- अगर नोटों की माला नंदकिशोर गुर्जर ने अपने बेटे और पौत्री के गले में डाली तो अपनी पुत्रवधु के गले में क्यों नहीं डाली? क्या उस बच्ची के जन्म में उसका कोई रोल नहीं रहा होगा? उस मां का स्वागत ऐसे नहीं किया गया जैसे बेटे और पोती का किया गया।
डॉ. मीनाक्षी भराला ने आगे कहा- कब तक हमारा पढ़ा-लिखा और उच्च स्तर का समाज इसी मानसिकता का रहेगा कि हम पुत्रवधु का स्वागत वैसे नहीं कर सकते जितना वो डिजर्व करती है। मैं ये नहीं कह रही हूं कि नंदकिशोर गुर्जर अपनी पुत्रवधु को सम्मान नहीं देते होंगे पर उनको उस समय भी य
Korba, Korba | Aug 29, 2026