गांगड़तलाई: सल्लोपाट थाना क्षेत्र में 8 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी मौके से फरार
सल्लोपाट थाना पुलिस ने गश्त के दौरान खुंटा दलजीमाला रोड के पास कार्रवाई करते हुए करीब 8 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। पुलिस को देखकर आरोपी जरीकेन छोड़कर मक्के की फसल के बीच से फरार हो गया।