नावानगर: भदार प्राथमिक विद्यालय परिसर में किसान परिचर्चा का आयोजन, खेती-बाड़ी की समस्याओं से रुबरु हुए पूर्व कृषि मंत्री
भदार प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को किसान परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व कृषि मंत्री सह राजद विधायक सुधाकर सिंह ने खेती-बाड़ी की समस्याओं से रुबरु हुए। साथ ही किसानों की समस्याओं को दूर करने का प्रयासरत होने का आश्वासन दिया। भदार गांव में आयोजित किसान परिचर्चा की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि हवलदार रजक ने की।