नावानगर: अतिमी गांव से 30 लीटर महुआ शराब के साथ दो शराब तस्कर को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
अतिमी गांव से 30 लीटर महुआ शराब के साथ दो शराब तस्कर को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों में एक भोजपुर जिला के गड़हनी थाना अंतर्गत सुअरी गांव निवासी रमेश कुमार एवं अतिमी गांव निवासी गुड्डू कुमार है। इसकी पुष्टि नावानगर थानाध्यक्ष डॉ नंदू कुमार ने दिया है।