नावानगर: नावानगर से दो कोर्ट वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
नावानगर से दो कोर्ट वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी नावानगर निवासी अशोक पासवान एवं चतुरगून पासवान है। इसकी पुष्टि करते हुए नावानगर थानाध्यक्ष डाॅ नंदू कुमार ने बताया कि दोनो वारंटी पर पूर्व में मामला दर्ज हैं। जिनपर न्यायालय द्वारा वारंट निकला हुआ था, जिसका तामीला करते हुए वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।