नावानगर: बासुदेवा एवं नोखपुर में बिजली चोरी करते चार को जेई ने पकड़ा, जुर्माना के साथ बासुदेवा ओपी में एफआईआर दर्ज
बासुदेवा एवं नोखपुर में बिजली चोरी करते चार लोगों को जेई विपिन किशोर ने पकड़ा है। इसको लेकर जेई ने गुरुवार को जुर्माना के साथ वासुदेवा ओपी में एफआईआर दर्ज कराया है। दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि बिजली कंपनी के एसडीओ राकेश कुमार दूबे को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गांव में कुछ लोगों द्वारा चोरी से बिजली का उपयोग किया जा रहा हैं।