नावानगर: परमानपुर में बिजली बिल बकाया पर 20 उपभोक्ताओं का जेई ने काटा उनका कनेक्शन
परमानपुर में बिजली बिल बकाया पर 20 उपभोक्ताओं का जेई ने उनका कनेक्शन काटा है। इसकी जानकारी जेई विपिन किशोर ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि इन उपभोक्ता के पास काफी दिन से बिजली बिल बकाया था। बार-बार सूचना के बाद भी उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने में आनाकानी कर रहे थे। शुक्रवार को कंपनी के मानव बल के माध्यम से 20 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है।