नावानगर: सोनवर्षा में पूर्व उपमुख्यमंत्री का राजद कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ किया जोरदार स्वागत
सोनवर्षा में गुरुवार की देर शाम पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का राजद कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ा फूल माला से जोरदार स्वागत किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री जन विश्वास यात्रा के तहत एनएच 319 के माध्यम बक्सर जा रहे थे। इसी क्रम में सोनवर्षा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राजद नेता सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बक्सर के जन विश्वास यात्रा ऐतिहासिक होगी।