पिंड्रा: चोलापुर में पारिवारिक विवाद के चलते हुई पिटाई, पुलिस ने शुरू की जांच
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के आयर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता सुशील मौर्य ने अपने देवर,ससुर,देवरानी और पट्टीदार की बेटी पर गाली गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा ससुराल वालों के द्वारा उसे घर से ना निकलने पर जान से मारने की धमकी का आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।