कृषि आयुक्तालय के निर्देश पर जिले में कृषि उपयोग के लिए निर्धारित यूरिया के गैर कृषि कार्यों में इस्तेमाल को रोकने हेतु शनिवार को एक दिवसीय विशेष गुण नियंत्रण अभियान चलाया गया। जिला स्तर पर गठित निरीक्षक टीमों ने रीको इंडस्ट्रियल एरिया का निरीक्षण किया।