लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार स्थित महिला विद्या मंदिर प्लस टू उच्च विद्यालय में सहायक शिक्षा पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए। मंगलवार की सुबह 8:30 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों को जांच के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया गया।