फर्रुखाबाद: पीसीएफ गोदाम से 394 बोरी एनकेपी खाद हुई चोरी, मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी, मचा हड़कंप
कादरीगेट क्षेत्र में सातनपुर मंडी के सामने स्थित पीसीएफ गोदाम का रोशनदान तोड़कर 394 बोरी एनपीके खाद की चोरी कर ली गईं। गोदाम की सफाई करते समय रोशनदान टूटा मिलने पर गिनती कराई गयी, तब चोरी की जानकारी हुई। भंडार नायक ज्ञानेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। करीब 90 मीटर दूर बाउंड्री के पास खाद पड़ी थी